रंग पंचमी दिवस प्रेस क्लब बाराद्वार ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित पुलिस प्रशासन एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिल

होली का पर्व रंग गुलाल एवं खुशियों का त्यौहार- विजय3 सूर्यवंशी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार,नवगठित प्रेस क्लब बाराद्वार को नागरिकों के मिल रहे सहयोग के लिए आभार-सुनील जिंदल अध्यक्ष

सक्ती– बाराद्वार के प्रेस क्लब द्वारा 22 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के मंगल भवन में किया गया, इस अवसर पर जहां होली मिलन समारोह में प्रेस क्लब बाराद्वार के पदाधिकारी/ सदस्यों के साथ ही स्थानीय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि गण, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी इस आयोजन में शामिल होकर एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दी, तथा सभी आगंतुकों का प्रेस क्लब की ओर से गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया, तथा इस अवसर पर सभी को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी गई साथ ही इस होली मिलन समारोह में होली के गीतों पर लोग जमकर थिरके तो वही इस अवसर पर अतिथियों के रूप में नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी, नगर पंचायत बाराद्वार के मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिव कुमार यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूप नारायण साहू, नगर पंचायत के पार्षद अजय सिंह राजपूत, अनिल यादव, जयचंद राठौर, ऋषि कुमार राय, डॉ विजय लहरें, आशुतोष राय,कमल चौबे, एल्डरमैन नरेश राठौर सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे

तथा प्रेस क्लब के इस होली मिलन समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील जिंदल ने सभी आगंतुकों को होली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज सभी के सहयोग से प्रेस क्लब बाराद्वार समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, तथा ऐसा ही सभी का सहयोग निरंतर बना रहे, साथ ही इस अवसर पर प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी/ सदस्यों में उपाध्यक्ष जितेंद्र दास,निशीथ तिवारी, सुनील शर्मा सचिव,दीपक ठाकुर कोषाध्यक्ष, सह सचिव संदीप शर्मा,प्रचार मंत्री फलेश पांडेय, कार्यालय प्रभारी असलम खान, प्रचार मंत्री अमन अग्रवाल एवं ऋषि वैष्णव सहित काफी लोग शामिल रहे, तथा प्रेस क्लब बाराद्वार के इस होली मिलन समारोह में जहां लोगों ने जमकर ठुमके लगाए तो वही पंजीकृत प्रेस क्लब के गठन को अल्पकाल होने के बावजूद लोगों में इसके आयोजन के प्रति काफी उत्साह देखा गया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *