आलिया भट्ट के लिए घुटनों पर आए रणबीर कपूर, वरमाला सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे। इन दोनों की शादी परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई। अपनी शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए। शादी के बाद दोनों की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। केक कटिंग और संगीत की वीडियो सामने आने के बाद अब दोनों की वरमाला सेरेमनी के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जहां आलिया की वजह से रणबीर को अपने घुटनों पर बैठना पड़ा।

आलिया भट्ट के लिए झुक गए रणबीर कपूर

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर और आलिया की वरमाला सेरेमनी की एक वायरल वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में दूल्हे बने रणबीर कपूर के दोस्त उन्हें कंधे पर उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद रणबीर आलिया को ऊपर से ही वरमाला पहना रहे हैं। लेकिन जब आलिया की बारी आती है तो सब उन्हें टीज करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद आलिया कहती हैं कि ‘कोई मुझे उठाओ’। जिसके कुछ समय बाद ही रणबीर कपूर नीचे उतरकर आलिया के लिए घुटनों पर बैठ गए और दोनों की वरमाला सेरेमनी पूरी हुई।

सबके सामने लेडी लव को किया किस

वरमाला की रस्म खत्म होने के बाद रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। रणबीर ने सभी मेहमानों के सामने अपनी लेडी लव आलिया भट्ट को किस किया, जिसे देखकर आलिया भट्ट भी शर्मा गईं। दोनों की यह वायरल वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये बहुत ही स्वीट है। आप दोनों बहुत ही खूबसूरत हो। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह सबसे बेस्ट हसबैंड है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई’।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *