एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने निकाह का सीक्रेट उजागर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सात महीने पहले आदिल संग उनकी शादी हो चुकी है। यही नहीं, बल्कि उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर अपना नाम भी बदल दिया है। राखी के इस फैसले का जहां कुछ लोगों ने स्वागत किया, तो कुछ ने उनकी आलोचना की। लेकिन बेबाकी से अपनी जिंदगी जीने वालीं राखी ने आलोचकों पर ध्यान न देते हुए आदिल संग अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को एंजॉय कर रहीं हैं। उन्होंने आदिल खान संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों लिपलॉक कर रहे हैं।
राखी सावंत ने हाल ही में आदिल खान संग अपनी शादी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जुलाई 2022 में आदिल खान संग कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि, अभी तक मीडिया में इस बात को छिपाकर रखा था क्योंकि आदिल शादी को सीक्रेट रखना चाहते थे। राखी ने सार्वजनिक तौर पर सात महीने बाद शादी का खुलासा किया लेकिन आदिल ने तब भी इस पर कुछ बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह 10 दिन इस पर बात करेंगे। बहरहाल, इस बीच राखी सावंत के साथ उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते नजर आए हैं। राखी का यह वीडियो पुराना है, जो कि अब ज्यादा वायरल हो रहा है।
कई फैंस को राखी और आदिल का यह वीडियो पसंद आया है। राखी के बहुत सारे फैंस ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। किसी ने उन्हें न्यू मुस्लिम कपल कहा, तो किसी ने इस्लाम की शहजादी।