कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए राजनांदगांव के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमल अग्रवाल,राजनांदगांव के कांग्रेस जनों ने की विमल की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त

व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने करी उपाध्यक्ष पद पर विमल की नियुक्ति, विमल अग्रवाल ने कहा पूरी निष्ठा के साथ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ को बनाएंगे मजबूत

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजनांदगांव के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विमल अग्रवाल की नियुक्ति की है, विमल अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ राजनांदगांव जिले के अध्यक्ष सैयद अफजल सहित व्यापार प्रकोष्ठ जिले के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विमल अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन को मजबूत मिलने की बात कही है

साथ ही विमल अग्रवाल की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस संगठन का आभार व्यक्त किया है, वहीं विमल अग्रवाल ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय नेतृत्व में जिस विश्वास के साथ उन्हें उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है,वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों को वे लोगों तक पहुंचाएंगे,साथ ही व्यापारियों को कांग्रेस के संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी सकारात्मक पहल करेंगे

उल्लेखित हो कि विमल अग्रवाल विगत अनेकों दशकों से राजनांदगांव शहर में सक्रिय रूप से कांग्रेस की राजनीति में कार्य कर रहे हैं,साथ ही वे जन सेवा, समाज सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में भी अग्रणी योगदान देते हैं एवं प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक पदों पर तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *