राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को हुआ 1 महीना, कपल ने कीचड़ में खेलकर इस तरह सेलिब्रेट की वन मंथ एनिवर्सरी

कई बॉलीवुड सितारों के बीच इस साल अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल की शादी की भी चर्चा में रही। इन दोनों ने पिछले महीने चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। इन दोनों की शादी को अब एक महीना पूरा हो चुका है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी के एक महीने की एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर शादी की एक महीने की एनविर्सरी को सेलिब्रेट किया है। शादी के बाद से यह दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए शादी की खास तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी पत्रलेखा के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली तस्वीर राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की प्री-वेडिंग पार्टी की है। इस तस्वीर में यह दोनों स्वीमिंग पूल की साइड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा कीचड़ में लिपटे और मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान पत्रलेखा ने ब्रालेट में दिख रही हैं जबकि राजकुमार राव ने शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *