राहुल गांधी-विजय का वायरल रील ब्लॉक , MEITY और मेटा पर विपक्ष की आवाज दबाने का लगा आरोप

तमिलनाडु | तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री टीवीके चीफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी। 10 मई को हुए शपथ ग्रहण में विजय ने मंच पर राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज़ मिले, जबकि वायरल तस्वीरों वाली पोस्ट पहले ही 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी। लेकिन इस वायरल पोस्ट और रील को इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के नियमों के कारण राहुल गांधी और सीएम विजय की पोस्ट को ब्लॉक किया। कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेटा ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया कि अकाउंट इनएक्सेसिबल क्यों हो गया। उन्होंने इसे “MEITY के नियमों की वजह से ग्लिच” बताया और आरोप लगाया कि विपक्ष के नेताओं की आवाज़ लंबे समय से दबाई जा रही है।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस कार्रवाई का मंत्रालय से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इंस्टाग्राम के अपने आंतरिक सिस्टम ने गलती से पोस्ट को ब्लॉक कर दिया था, और अब इसे बहाल कर दिया गया है।

इस घटना ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और राजनीतिक दलों के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें विपक्ष के नेताओं की डिजिटल पहुंच और सोशल मीडिया नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *