3 साल बाद इंडिया लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा

लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने की खुशी क्या होती है यह वे ही लोग जान पाते हैं जो काफी समय से अपने देश से बाहर रह रहे हों। इस समय प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा खुश हैं। वे करीब 3 साल के बाद भारत वापस लौट रही है। प्रियंका ने इस बात की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका ने अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने उस फोटो को शेयर करने के साथ लिखा है कि ‘लगभग 3 साल बाद घर जा रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल वाले इमोजी भी लगाए हुए थे।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कई सालों से अमेरिका में रह रही हैं। वे विदेश में पढ़ने के लिए 12 साल की उम्र में ही अमेरिका चली गई थीं। सालों बाद वे भारत लौटी थीं और बॉलीवुड में अपना करियर बनाया। वहीं साल 2015 में उन्होंने हाॅलीवुड में कदम रखा। तभी से वे भारत और यूएसए के बीच यात्रा किया करती हैं। प्रियंका के पति निक जोनस भी विदेश में ही रहते हैं। वे एक फेमस बॉलीवुड सिंगर हैं। कुछ समय पहले ही निक और प्रियंका ने अपनी बेटी मालती का स्वागत किया है। प्रियंका ने इसी साल अनाउंसमेंट की थी कि उन्होंने और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी का स्वागत किया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *