रायपुर/हिमाचल। छग के सीएम भूपेश बघेल चुनावी दौरे पर हिमाचल पहुंचे है. जहां आज उन्होंने मंडी में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा – हिमाचल के छोटा काशी कहे जाने वाले मंडी में 16वीं शताब्दी के भूतनाथ मंदिर में हमारी नेता प्रियंका गांधी जी के साथ जाकर भगवान शिव के दर्शन किए।
प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद किया. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का इस प्रदेश के साथ एक आध्यात्मिक रिश्ता था. यह प्रेम, कर्तव्य और समर्पण का रिश्ता था. ऐसा रिश्ता आज की राजनीति में कम ही दिखता है. उन्होंने कहा कि इंदिरा जी में आखिर ऐसी क्या खासियत थी कि आज 40 साल बाद भी पूरे देश में उनके लिए आदर और सम्मान की भावना है.
हिमाचल के छोटा काशी कहे जाने वाले मंडी में 16वीं शताब्दी के भूतनाथ मंदिर में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ जाकर भगवान शिव के दर्शन किए। @priyankagandhi pic.twitter.com/kJDsbnCHpZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 31, 2022
प्रियंका ने अपने संबोधन में आगे कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा हिमाचल प्रदेश बनाते समय लोगों ने कहा था कि प्रदेश बना तो रहे हैं, लेकिन यह प्रदेश चल नहीं पाएगा, इसे चलाने के लिए पैसा नहीं है. लेकिन इंदिरा जी जानती थीं कि हिमाचल प्रदेश को यहां की जनता बनाएगी. यह सांस्कृतिक और परंपराओं का प्रदेश है, यह उसी की भूमि है. यहां के लोगों में देश के प्रति समर्पण की परंपरा है. प्रदेश के युवा सेना में भर्ती होकर देश की रखवाली करते हैं. यहां के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर देश की सेवा करते हैं.