मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित हुई प्रियंका बाजपेयी

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघनपुरी विकास खंड कवर्धा में पदस्थ शिक्षिका प्रियंका बाजपेयी को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान दिया गया, शिक्षिका प्रियंका बाजपेयी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर नवाचार किए है। उन्होंने कबाड़ से जुगाड तथा शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत कई मॉडल निर्माण कर बच्चो के शिक्षण अधिगम को सरल बनाने का प्रयास किया है जिसके लिए उन्हें जिला स्तर पर पुरुस्कृत भी किया गया है। साथ ही साथ बैग लेस डे पर विविध प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, रंगोली, ग्रीटिंग निर्माण ,मूर्तिकला, आजादी का अमृत महोत्सव आधारित गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन भी मैम के द्वारा लगातार किया जा रहा है। विदित हो की प्रतिवर्ष राज्य सरकार के द्वारा अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र गुप्ता सर के द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमे चारो विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी,सभी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी,सेवानिवृत शिक्षकगण,सभी विकास खंड से आए शिक्षक तथा स्कूली छात्र उपस्थित थे उनकी इस सफलता पर संकुल समन्वयक मुरली प्रसाद झारिया,संकुल प्रभारी लक्ष्मण मिरी, विद्यालय के स्टाफ दीपक विश्वकर्मा, शिवानी सक्सेना ने अपनी शुभकामनाएं दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *