राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनी ऑफिसर्स को दिया सेवा का मंत्र, बोलीं- MES में अधिक संख्या में हों महिला सशक्तिकरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि रक्षा बलों में कॉम्बैट रोल और मेडिकल सर्विसेस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में भी जोर देने की बात कही। ताकि अधिक संख्या में महिला अधिकारी शामिल हों।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (MES) में अधिक संख्या में महिला अधिकारियों को बुलाना चाहिए। दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू ने एमईएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। जिसकी तस्वीरें राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की गई हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि युवा अधिकारियों के तौर पर निर्माण के क्षेत्र में आपका कर्तव्य पर्यावरण की देखभाल करना भी है। उन्होंने कहा कि हमें सतत विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग की ओर बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश और देशवासियों की सेवा के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। आप सभी बहादुर बेटे और बेटियों को मातृभूमि की सेवा और सहायता करने का सौभाग्य मिला है और इसे महसूस करना चाहिए। इस कार्यक्रम में भारतीय रक्षा सेवा इंजीनियर्स, आर्किटेक्ट कैडर और मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस के सर्वेयर कैडर के अधिकारी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में अधिक संख्या में महिला अधिकारियों की आवश्यकता पर भी जोर देना चाहूंगी। हाल के दिनों में हमने सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि देखी है। रक्षा बलों में कॉम्बैट रोल और मेडिकल सर्विसेस में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सकारात्मक बदलाव मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस में भी दिखाई देगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *