पृथक शक्ति जिला गठन के बाद भाजपा जिले की होगी पहली बैठक
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की बैठक आगामी 30 नवंबर को शक्ति शहर के अखराभाटा स्थित पूर्व मंत्री मेधाराम साहू के निवास पर दोपहर 2:00 से आयोजित की गई है, तथा इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी एवं अविभाजित मध्य प्रदेश के खनिज विकास निगम के पूर्व चेयरमैन गिरधर गुप्ता, जिला संगठन सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी महासमुंद तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे
भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले की 30 नवंबर को होने वाली बैठक में जिला एवं प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी तथा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी ,भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठओ के शक्ति जिले के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिले के संयोजक, शक्ति जिले के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री गणों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है
30 नवंबर को होने वाली बैठक में आगामी दिनों के लिए संगठनात्मक कार्य योजना सहित प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी तथा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन द्वारा शक्ति अलग जिले का गठन करने के बाद यह पहली बैठक होगी|