शक्ति के शुभम भवन में 8 अप्रैल से होगा फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर,नाड़ी स्टीम थैरेपी एवं सुजोक थेरेपी शिविर का आयोजन,श्री नारायणी सेवा समिति शक्ति ने किया है आयोजन

अग्रिम पंजीयन शुल्क 100/-रुपये देकर शिविर का लिया जा सकता है लाभ, राजधानी रायपुर के स्वर्ण भूमि में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक चल रहा है शिविर

सक्ति- शक्ति शहर के हटरी चौक स्थित शुभम भवन में आगामी 8 अप्रैल से निशुल्क फिजियो थेरेपी, एक्यूप्रेशर, नाड़ी स्टीम थेरेपी एवं सुजॉक थेरेपी शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए शिविर के आयोजन समिति श्री नारायणी सेवा समिति की सदस्य  हेमलता बंसल, सरोज राजेश अग्रवाल एवं गुड्डी अग्रवाल शक्ति ने बताया कि 8 अप्रैल से प्रारंभ होने वाला शिविर शुभम भवन में होगा, जिसमें अग्रिम पंजीयन शुल्क 100/- देकर इस शिविर का निशुल्क लाभ लिया जा सकता है

आयोजन समिति की सदस्य हेमलता बंसल ने बताया कि उपरोक्त शिविर राजधानी रायपुर में भी बेहतर ढंग से संपन्न हुआ है, तथा शक्ति में होने वाले इस शिविर में शरीर से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज बिना दवाई एक्यूप्रेशर, कपिंगथेरेपी,नाड़ी स्टीमथैरेपी, द्वारा किया जाएगा, शिविर में राजस्थान जोधपुर के डॉक्टर सेवाएं देंगे, शिविर का समय-:सुबह 09:00 से12:00 तक एवम शाम-:4:00 से 7:30 तक रखा गया है

हेमलता बंसल ने बताया है कि जिस किसी को शरीर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या जैसे-घुटना दर्द,कमर दर्द, अर्थराइटिस ,जोड़ों का दर्द,हाथ पैरों का सुन्न रहना,सिर दर्द, डायबिटीज,ब्लड प्रेशर,थायराइड की समस्या हो, वे इस शिविर में निसंकोच अपना उपचार करवा सकते हैं, टीवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री नारायणी सेवा समिति की सदस्य हेमलता बंसल के मोबाइल नंबर- 07484270334 पर एवम डॉ ए.आर.चौधरी-7665842247 पर भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है, तथा अग्रिम पंजीयन शुल्क 100/- एक बार ही लिया जायेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *