बालोद- भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आदेशानुसार मंगलवार को बालोद जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की एवं जय सत्याग्रह आंदोलन के तहत पोस्टकार्ड अभियान के जरिये तीन सवाल नरेन्द्र मोदी से पूछे है। जिसे जिले के कांग्रेसी युवाओ में जारी किया गया। अब लगभग 5 हजार से अधिक बालोद जिले से पोस्टकार्ड अभियान मे 3 सवाल लिख कर नरेन्द्र मोदी जी को भेजा जायेगा। जिसमें जिला युवा कांग्रेस से बालोद विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, जिला महामंत्री अंचल साहू, जिला युवा कांग्रेस आदित्य दुबे, दिनेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, फैज बक्श, मोहनीश पारकर, सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।
