बालोद- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ‘‘जनसम्पर्क विभाग‘‘ द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। राज्योत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी सहित दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर कुलदीप शर्मा आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। प्रदर्शनी में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रत्येक माह प्रकाशित की जाने वाली जनमन पत्रिका, ब्रोसर आदि का वितरण नागरिकों को किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसम्पर्क चन्द्रेश ठाकुर के द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी के संबंध में अतिथियों को जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक सूचना अधिकारी राजेश नेताम, सहायक ग्रेड-03 हेमसिंग साहू एवं राजेन्द्र कुमार कुंजाम, कृष्ण शरण साहू सहित जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारीगण मौजूद थे।