छत्तीसगढ़ प्रदेश के पत्रकारिता जगत में रमेश नैयर के निधन पर शोक की लहर,02 नवंबर को रमेश नैयर का हुआ निधन
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के 2 नवंबर को हुए दुखद निधन पर छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का 2 नवंबर को निधन हो गया तथा उनके निधन पर छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि नैयर प्रदेश के जाने माने पत्रकार थे एवं अपनी शानदार लेखनी के चलते अपनी एक विशिष्ट पहचान उन्होंने बनाई थी
छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन आर के पिल्ले,प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, कमलेश सारस्वत, घनश्याम शर्मा, महेश आचार्य, जमील खान प्रदेश महासचिव कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, प्रदेश सचिव विपुल कन्हैया, जितेंद्र नामदेव, प्रदेश संगठन सचिव मुन्नीलाल अग्रवाल, सुशील तिवारी,प्रदेश सलाहकार अनिल साखरे, अश्वनी पटनायक, लक्ष्मी नारायण सोनी, मेघनाथ जोशी, अनिल द्विवेदी, प्रदेश संयुक्त सचिव तिलका साहू,विजयलक्ष्मी चौहान, रोमी सलूजा प्रदेश सह सचिव सुनील नार्गव, मनीष दयाल सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की
वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है