छत्तीसगढ़ में आज से धान तिहार शुरू हो गया है

तिल्दा नेवरा – 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन किया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों से लगभग 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है. इस वर्ष किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा 88 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है. प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सांकरा शाखा तरपोंगी धान खरीदी तिहार ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किसान का धान तौल कर धान खरीदी का शुरुवात किया। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए आज एक दिसंबर बुधवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि इस दिन से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी धान खरीदी शुरू हो रही है। यह किसानों के लिए किसी तिहार (त्योहार) से कम नहीं है। यह 30 जनवरी 2022 तक चलेगा। धान की फसल तैयार होने के बाद से किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसानों हित में काम कर रही है।ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं. इन नोडल अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन धान खरीदी तथा अन्य व्यवस्था व समस्याओं से संबंधित स्थितियों की मॉनिटरिंग की जाएगी. यदि इन नोडल अधिकारियों के प्रभार वाले खरीदी केन्द्रों में गड़बड़ी पाई जाती है तो इसके लिए नोडल अधिकारी जवाबदेह होंगे.
इसके अलावा राज्य के किसानों के ही उत्पाद खरीदी केन्द्रों में आए इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सीमाओं के संवेदनशील क्षेत्रों में चेक-पोस्ट लगाकर पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है. वहीं अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर टीम द्वारा धान जप्त कर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है.
धान खरीदी तिहार में आज केयूर भूषण शर्मा -शत्रुहन यदु -मिलापा राजकुमार यदु -भुखन लाल वर्मा -रघुनाथ साहू -बाबू राम निषाद -रामधन वर्मा -कुशाली राम साहू -अश्वनी कुमार कस्यप -विश्वनाथ चौहान -अशोक कश्यप -समिति प्रबंधक एम -एल -सिन्हा सहित आस पास के कृषक उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *