धान जाम, प्रभारी परेशान-शक्ति जिले के अनेकोधान खरीदी केंद्रों में जाम पड़ा हजारों क्विंटल धान, धान खरीदी प्रभारियों ने जिला विपणन अधिकारी को लिखा पत्र, धान की सुखत आने पर जवाबदारी होगी शासन की

सक्ति- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर शक्ति जिले में भी धान खरीदी का कार्य जोरों से हुआ है, तथा इस वर्ष धान खरीदी ने भी जहां रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं धान खरीदी केंद्रों में भी शासन के दिशा-निर्देश पर धान खरीदी प्रभारियों ने भी बेहतर ढंग से सारी व्यवस्थाएं कर सुचारू रूप से इस खरीदी के कार्य को संपन्न कराया है, किंतु धान खरीदी के कार्य को काफी दिन बीत जाने के बावजूद शक्ति जिले के अनेको धान उपार्जन केंद्रों में आज भी डीओ नहीं कटने के कारण धान जाम पड़ा हुआ है, जिसके चलते धान खरीदी प्रभारी परेशान है

धान खरीदी प्रभारियों का कहना है कि धान प्लास्टिक के बोरो में भी है तथा तेज धूप के कारण जहां सुखत आ रही है तो वहीं चूहे इत्यादि से भी धान की शॉर्टेज होने की संभावनाएं काफी है, वही 27 जनवरी को शक्ति जिले के धान उपार्जन केंद्र जर्वे, बरपाली, नगरदा एवं देवरमाल के खरीदी प्रभारियों ने जिला विपणन अधिकारी विपणन संघ शक्ति, जिला- शक्ति को पत्र प्रेषित कर उपरोक्त स्थिति से अवगत कराते हुए बताया है कि आज की स्थिति में जर्वे में करीब 13980.80 क्विंटल स्टॉक शेष है, वही देवरमाल में 13451.20 क्विंटल, नगरदा में 10244.20 क्विंटल तो वहीं बरपाली में 5186.80 क्विंटल धान का स्टाक शेष है, वही शक्ति जिले की बात किया जाए तो पतेरापाली उपार्जन केंद्र में भी लगभग 3800 क्विंटल धान आज भी पड़ा हुआ है, वहीं धान के उठाव नहीं होने से धान खरीदी प्रभारी तनाव में हैं तथा आए दिन धान उपार्जन केंद्रों में शॉर्टेज के कारण जहां खरीदी प्रभारियों को स्वयं इस नुकसान को वहन करना पड़ता है तो वहीं खरीदी प्रभारी स्पष्ट रूप से अपने पत्र में सारी जवाबदारी शासन के ऊपर डालने की बात कह रहे हैं

तथा शक्ति जिले की कलेक्टर ने भी धान खरीदी के दौरान निरंतर खरीदी केंद्रों में मानिटरिंग कर इस व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग किया किंतु आज जब धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हो रहा है तो फिर जिला प्रशासन का रवैया समझ से परे है, वहीं धान खरीदी प्रभारियों ने उपरोक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि समस्त विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर धान का तत्काल डीओ कटवाने की भी मांग की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *