पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में हुई मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच का आदेश

बस्तर कांकेर | जिले के छोटेबेठिया थाना अंतर्गत ग्राम माचपल्ली के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की दण्डाधिकारी जांच का आदेश जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जारी किया है।

जांच अधिकारी के रूप में एसडीएम पखांजूर श्री मनीष देव साहू को नियुक्त किया गया है। यह मुठभेड़ 13 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसमें एक अज्ञात महिला माओवादी की मृत्यु हुई थी।

जांच अधिकारी को आदेश दिया गया है कि वे 15 दिवस के भीतर 11 बिंदुओं में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसमें घटना की पृष्ठभूमि, मुठभेड़ में शामिल सशस्त्र बलों के संचालन विवरण, मृतक माओवादी की पहचान और मृत्यु के कारण, पुलिस और आम नागरिकों के हताहतों की जानकारी, मौके पर जप्त सामग्री, ग्रामीणों के बयान, एफआईआर व विवेचना विवरण आदि शामिल होंगे।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस दण्डाधिकारी जांच का उद्देश्य घटना की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच सुनिश्चित करना है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *