लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर ओपी चौधरी ने किया नमन, कहा- उनके विचार आज भी प्रेरणास्रोत

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर राष्ट्रवादी नेता लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री चौधरी ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। उनका अमर उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने वाला प्रेरणास्रोत बना।

वित्त मंत्री ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का त्याग, संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और जनजागरण के प्रति समर्पण आज भी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके मार्ग पर चलते हुए देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता और सशक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *