कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों पर हमले की वित्त मंत्री ने की निंदा, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी सरकार

रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और निंदनीय बताते हुए दिवंगत श्रमिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल श्रमिक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

श्री चौधरी ने कहा कि इस कायराना हमले से पूरा छत्तीसगढ़ दुखी है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और भारतीय सुरक्षा बल इस हमले का करारा जवाब देंगे।

वित्त मंत्री ने विश्वास जताया कि इस घटना में शामिल आतंकियों को उनके कृत्य की कठोर सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *