भोजली तिहार पर ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा और संस्कृति के प्रतीक भोजली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भोजली दाई से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली की कामना की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व प्रदेश की ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता, सौहार्द और सामूहिक खुशियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पर्व से जुड़ी परंपराएं प्रदेश की लोक संस्कृति और विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोकपर्व यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। भोजली तिहार में प्रकृति, कृषि और लोक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

प्रदेश में खुशहाली की कामना

वित्त मंत्री ने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से छत्तीसगढ़ में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने प्रदेश के सभी परिवारों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार होने तथा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की मंगलकामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *