पुलिस जवानों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों ने शाल श्रीफल देकर किया सम्मान

पुलिस थाना शक्ति में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

सक्ति-अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय शक्ति में पदस्थ हेड कांस्टेबल ध्रुव कुमार द्विवेदी एवं पुलिस थाना शक्ति में पदस्थ कॉन्स्टेबल दिलचंद यादव के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस थाना शक्ति में एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ एवं शक्ति थाना नगर निरीक्षक रूपक शर्मा की उपस्थिति में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,इस दौरान सेवानिवृत्त हुए ध्रुव कुमार द्विवेदी एवं दिलचंद यादव के द्वारा शक्ति थाने एवं एसडीओपी कार्यालय में दी गई सेवाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया, इस दौरान पुलिस थाना शक्ति एवं एसडीओ पुलिस कार्यालय शक्ति के भी कर्मचारी मौजूद रहे तथा एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम आरिफ एवं शक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा ने कहा कि आप दोनों ने वर्षों से जो सेवाएं पुलिस विभाग में दी है, उसे सदा पुलिस विभाग याद रखेगा तथा आपकी निष्ठा एवं समर्पण भावना से पुलिस विभाग के लोग भी आपके कार्यों से प्रेरणा लेंगे एवं हम आपके सुनहरे एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *