पुलिस थाना शक्ति में भी अधिकारी/ कर्मचारियों ने बोरे बासी दिवस पर किया बोरे बासी का भोजन

सक्ति– 1 मई को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर जहां पूरे प्रदेश में प्रशासनिक एवं शासकीय अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस पर बोरे बासी का भोजन किया, तो वही पुलिस थाना शक्ति में भी थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के साथ पुलिस थाना शक्ति के आरक्षक एवं जवानों ने भी उनके साथ बैठकर बोरे बासी का स्वाद लिया, तथा थाना परिसर के अंदर पुलिस विभाग में भी इस विशेष दिवस को लेकर उत्साह देखा गया, तथा सभी ने बोरे बासी को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद एवं वर्तमान ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए बोरे बासी के भोजन को नियमित रूप से करने की भी बात कही, इस दौरान थाना प्रभारी नगर निरीक्षक रूपक शर्मा भी बड़े प्रेम के साथ बोरे बासी का आनंद लेते नजर आए तथा उन्होंने मिट्टी के कटोरे में बोरे बासी का स्वाद लिया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *