धान खरीदी के पहले दिन किसानों के घर बरसा धन, जिले के 1 हजार 594 किसानों ने 10 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक का बेचा धान

बालोद- धान खरीदी के पहले दिन आज 1 हजार 594 किसानों के घर धन बरसा हैं। जिले में शाम 5 बजे की स्तिथि में 1 हजार 594 किसानों ने 55 हजार 437.60 क्विंटल धान सरकार को बेचा है। जिसका मूल्य 10 करोड़ 80 लाख 94 हजार 872 रुपये हैं। वही किसानों को शुद्ध भुगतान 7 करोड़ 26 लाख 77 हजार 528 रुपये कर दिया गया हैं। आपको बता दे कि जिले में आज धान खरीदी के पहले धान 2 हजार 188 किसानों का टोकन कटा था, जिन्हें आज पहले दिन 86 हजार 898 क्विंटल धान बेचना था। हालांकि जो भी जानकारी सीसीबी से मिली है वह शाम के 5 बजे तक कि हैं। इसके बाद धीरे-धीरे जो सर्वर में अपडेट होता जाएगा, तो स्तिथि रात 8 बजे के बाद क्लियर हो जाएगी। वही जिले के 136 धान खरीदी केंद्रों में 1 नवीन खरीदी केंद्र लिमोरा में तैयारियां नही हो पाने की वजह से यहां किसान धान नही बेच पाए हैं। लेकिन कल 2 दिसंबर को यहां केंद्र में पूजा अर्चना कर खरीदी शुरू की जाएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *