अर्जुन्दा-राजनांदगांव मार्ग पर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक हुआ फरार, परिचालक की मौके पर ही मौत, 13 घायल, 5 को गंभीर अवस्था में किया गया रेफर, चालक व बस मालिक पर पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध….. 

बालोद- जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही हैं। अर्जुन्दा-राजनांदगांव स्तिथ एक पेट्रोल पंप के पास यात्री से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई हैं। घटना शनिवार दोपहर 4 बजे की बताई जा रही हैं। मिली जानकारी अनुसार शर्मा कंपनी की लाल रंग की बस क्रमांक CG 08 M 0684 जो राजनांदगांव से अर्जुन्दा की तरफ आ रही थी। जो अनियंत्रित होकर अर्जुन्दा-राजनांदगांव पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ग्राम मुड़खुसरा निवासी बस परिचालक (कडंक्टर) 23 वर्षीय पन्ना लाल की मौके पर ही मौत हो गई हैं। वही घटना के बाद बस चालक फरार हो गया हैं। घटना से बस में सवार 26 यात्रियों में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, वही 13 को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी हैं। घायलों में 5 लोगों को प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर अवस्था में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया हैं। वही बस को अर्जुन्दा पुलिस ने जब्त कर चालक एवं बस मालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं। साथ ही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *