महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई जी का बलिदान दिवस मनाया गया

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा दन्तेवाड़ा आज भाजपा मण्डल गीदम अन्तर्गत मां शंखिनी महिला उत्थान संस्था हीरानार में देश और मातृभूमी की रक्षा के लिए स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देने वाली महान वीरांगना, नारी शक्ति का प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई को बलिदान दिवस मनाया गया। साथ ही संस्था के बच्चों को कापी पेन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी भीमा मंडावी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सोनी,समाज सेविका बुधरी ताती, महामंत्री पायल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष गीदम श्याम ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दन्तेवाड़ा सुनीता भास्कर, जनपद अध्यक्ष गीदम सुश्री अंती वेक, लता मरकाम, सुमन ठाकुर, महामंत्री विनोद साहू, पार्षद श्रीकांत राव,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अजय अवस्थी, दिनेश कौशल, संस्था के बच्चे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *