शक्ति शहर में बसंत पंचमी पर हुआ ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम का शुभारंभ

इलेक्ट्रिक स्कूटर ओकिनावा देश में सबसे ज्यादा लोकप्रिय-कृष्णा गोयल संचालक

सक्ती- पूरे देश में जहां पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर दो पहिया वाहन चालकों का झुकाव इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं बाइकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार ने भी 1 फरवरी को प्रस्तुत बजट में पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक बाइक को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत वर्तमान समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं बाइकों के प्रति लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं

इसी श्रृंखला में शक्ति शहर के कोरबा रोड सोसायटी चौक के पास 5 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विधिवत पूजा- अर्चना के साथ ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर के भव्य शोरूम का शुभारंभ हुआ, इस अवसर पर जहां शहर एवं क्षेत्रवासी काफी संख्या में मौजूद रहे, तो वही ओकीनावा स्कूटर शोरूम के संचालक मिस्टर कृष्णा गोयल ने बताया कि ओकीनावा स्कूटर भारत की निर्मित स्कूटर है, तथा यह काफी हैवी एवं टिकाऊ है, तथा इसकी कीमत 64000/- से प्रारंभ होकर 110000/- तक की इलेक्ट्रिक स्कूटर है, एवं भारत में वर्तमान में सबसे ज्यादा लोकप्रिय ओकीनावा की स्कूटर की बिक्री तेजी से हो रही है, वहीं कृष्णा गोयल ने इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के शुभारंभ अवसर पर आगंतुक सभी नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया, साथ ही इस दौरान ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर संस्थान के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे तथा मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के साथ एवं वीणा वादिनी सरस्वती जी की आराधना के साथ इस शोरूम का शुभारंभ हुआ

   

वही इस अवसर पर प्रथम दिवस ही काफी संख्या में ग्राहकों ने ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदी तथा इसके फायदे को जाना, वहीं शोरूम संचालक कृष्णा गोयल ने भी विस्तार पूर्वक ओकीनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर के फायदों के बारे में आगंतुकों को बताते हुए उन्हें जानकारी दी एवं इस स्कूटर की काफी रेंज एवं आकर्षक कलर एवं डिजाइनों में उपलब्ध है,एवं शक्ति शहर के कोरबा बस स्टैंड सोसायटी चौक के नजदीक बंसल ट्रेडर्स के बगल में यह प्रारंभ हुई है, वही शुभारंभ दिवस ओकीनावा स्कूटर की टेस्ट ड्राइव भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *