रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से कांग्रेस के बड़े दिग्गजों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के नेताओ के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता भी आज रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के बेटे के शादी में शामिल होने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भी रायपुर आने की चर्चा है। हालांकि उनके दौरे को लेकर अभी अधिकृत तौर पर सूचना नहीं आई है।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, दिल्ली के प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करने रायपुर पहुंच रहे हैं। इसके अलावाकांग्रेस के पूर्व प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद, झारखंड के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.राजू के भी रायपुर आने की जानकारी है।