NTR Jr-प्रशांत नील की ‘ड्रैगन’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, 24 घंटे में तोड़े व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

Dragon Teaser Record |  साउथ सुपरस्टार NTR Jr और डायरेक्टर Prashanth Neel की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फिल्म ने महज 24 घंटे के भीतर व्यूअरशिप के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. ‘ड्रैगन’ अब शुरुआती 24 घंटों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इंडियन फर्स्ट लुक टीज़र बन गया है.

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के टीज़र को सभी भाषाओं में मिलाकर पहले दिन 64 मिलियन यानी 6.4 करोड़ व्यूज मिले हैं. खास बात यह है कि फिल्म ने यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसके टीज़र को पहले 24 घंटे में 48.77 मिलियन व्यूज मिले थे.

‘ड्रैगन’ के तेलुगु वर्जन ने अकेले 36.74 मिलियन व्यूज हासिल किए, जो किसी भी सिंगल चैनल पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीज़र्स में शामिल हो गया है. इसके साथ ही टॉप 5 हाईएस्ट व्यूड टीज़र्स की लिस्ट में NTR Jr की दो फिल्में शामिल हो चुकी हैं.

फिल्म में NTR Jr एक दमदार एंटी-हीरो अवतार में नजर आएंगे. उनके साथ रुक्मिणी वसंत, अनिल कपूर, बीजू मेनन, आशुतोष राणा और सिद्धांत गुप्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन KGF और Salaar फेम प्रशांत नील ने किया है.

बताया जा रहा है कि ‘ड्रैगन’ अगले साल 11 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. टीज़र के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और फैंस इसे NTR Jr के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बता रहे हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *