कुख्यात सटोरिया विजय चंदवानी उर्फ़ चेपटी और निखिल चढ़े पुलिस के हत्थे. 

तिल्दा नेवरा, कुख्यात सटोरिया विजय चंदवानी उर्फ़ चेपटी और निखिल चढ़े पुलिस के हत्थे.  थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया की  विजय चंदवानी पिता भीमसेन चंदवानी  और  निखिल कुमार ज्ञानचंदानी पिता अशोक कुमार ज्ञानचंदानी तिल्दा नेवरा निवासी  सांईधाम रोड तुलसी नेवरा में मोबाईल फोन पर IPLक्रिकेट मैच में हारजीत रूपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहे कि सूचना पर पुलिस पार्टी छापे मार कार्यवाही कर आरोपियों से  03 मोबाईल फोन किमती 15000/- नगदी रकम 19800/- एवं 03 पन्ना मोबाईल फोन की स्क्रीन शाट कुल 34800/-रूपये जप्त किया गया आरोपियों द्वारा मोबाईल से सट्टा पट्टी का संचालन करते पाये जाने पर अपराध सदर धारा- 4(क) जुआ एक्ट लगाकर अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने कहा है की साइबर टीम द्वारा कुछ संदेहियों पर नजर बनाया गया है जल्द ही शहर के और भी सटोरिये गिरफ्त में आएंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *