मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश कुमार अवस्थी के निर्देशन निर्देशन में अतिक्रमण हमले के प्रभारी अभिजीत सिंह ने करी कार्यवाई
सक्ती– नगर पालिका शक्ति द्वारा 9 अप्रैल को शक्ति शहर के सभी प्रमुख मार्गों में विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों में अवैध होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही की गई, इस दौरान अतिक्रमण अमले के प्रभारी अभिजीत सिंह के निर्देशन में अमले ने जगह-जगह अवैध होर्डिंग को जेसीबी मशीन के माध्यम से निकाला तथा गौरव पथ मार्ग, नवधा चौक, बुधवारी बाजार, सोसायटी चौक, हटरी,- हॉस्पिटल रोड, गुरुद्वारा मार्ग सहित स्टेशन रोड में भी अवैध होर्डिंग हटाए गए तथा इस दौरान अतिक्रमण अमले के प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि बिजली खंभों पर लगाए गए छोटे- बड़े सभी होडिंग को हटाया गया है, एवं आने वाले दिनों में ऐसे सभी होडिंग के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई जारी रहेगी, उल्लेखित हो कि नगरपालिका क्षेत्र शक्ति के सभी प्रमुख मार्गों एवं बिजली के खंभों पर लोगों द्वारा बिना अनुमति होडिंग्स लगा दिए जाते हैं, जिसके चलते आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते नगर पालिका द्वारा समय-समय पर ऐसा अभियान चलाया जाता है,एवं 9 अप्रैल को चलाए गए अभियान में अतिक्रमण अमले के काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे तथा जेसीबी वाहन के माध्यम से ऊंचाई वाले बिजली खंभों पर भी चढ़कर होडिंग को हटाया गया
