एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी को DGT की DDGM ग्रेडिंग में 5-स्टार रेटिंग, प्रशिक्षण गुणवत्ता को मिली बड़ी पहचान

भांसी। एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डाटा ड्रिवेन ग्रेडिंग मेथडोलॉजी (DDGM) के अंतर्गत 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की है।

यह मूल्यांकन प्रणाली पूरी तरह डेटा आधारित और पारदर्शी है, जिसमें संस्थानों का आकलन एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसमें प्रवेश दर, प्लेसमेंट, परीक्षा परिणाम, छात्राओं की भागीदारी, ट्रेड विविधता, सीबीटी परीक्षा में प्रदर्शन और औसत अंकों जैसे मानकों को शामिल किया जाता है।

संस्थान को मिली 5-स्टार रेटिंग उसके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था, बेहतर परीक्षा परिणाम, उद्योगों से बेहतर जुड़ाव और प्रशिक्षुओं के समग्र विकास का प्रमाण मानी जा रही है।

इस उपलब्धि का श्रेय एनएमडीसी प्रबंधन, संस्थान के प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं के सामूहिक प्रयासों को दिया गया है।

एनएमडीसी बचेली के परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली ने इस सफलता पर संस्थान के स्टाफ और छात्रों को बधाई दी। वहीं संस्थान के प्राचार्य ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *