मन और कर्म की निर्मला प्रियवंदा सोनी जीवन-मृत्यु से संघर्ष करती हुई हार गई 

दुर्घटना में बुरी तरह आहत और लहुलुहान 04 माह , 07 दिनों तक संघर्ष करती हुई काल के क्रुर हाथों में समा गई

सक्ती-चार माह पूर्व 28 सितंबर 2021 स्थान-एम• पी • नगर घंटाघर कोरबा के पास प्रियवंदा सोनी पिता बजरंग प्रसाद सोनी शक्ति नगर क्वाटर नंबर 157 मूलतः बलौदा जांजगीर-चांपा निवासी केन्द्रीय उत्खनन, गेवरा कर्मचारी एक भयानक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थी। जीवन और मौत से लगातार संघर्ष करती हुई प्रियवंदा सोनी का दु:खद निधन 02 फरवरी, 2022 को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में हो गया

ज्ञातव्य हैं कि चार माह पूर्व घंटाघर कोरबा के पास टलहते टहलते हुए आगे बढ़ रही थी कि एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने सामने से टक्कर मार दी । उसके दिमाग में गहरी चोट लगी मस्तिष्क का बाया हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । मध्यम वर्गीय परिवार होने और रोज़ाना रामकृष्ण केयर हांस्पिटल, रायपुर के बढ़ते हुए बिल को वहन करती हुई मां श्रीमति आशा सोनी एक बेटी के लिए ईश्वरीय चमत्कार की उम्मीद लगाए इलाज़ कराती रही । अनेक व्यक्तियों और संगठनों ने बोझ कम करने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहायता राशि भी दी । लेकिन दुर्घटना में बुरी तरह लहू-लुहान प्रियवंदा सोनी ने 04 माह , 07 दिनों तक ‘जीवन और मृत्यु’ के बीच संघर्ष करती हुईं अंततः काल के क्रुर हाथों में समा गई

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए चांपा के सामाजिक कार्यकर्ता शशिभूषण सोनी ने बताया कि प्रियवंदा सोनी का स्वास्थ्य चंद दिनों में कुछ ठीक-ठाक होने लगा था , मगर ईश्वरीय लीला के आगे काल के क्रुर हाथों ने मन और वचन की निर्मला अचेतावस्था में ही प्रियवंदा सोनी सदा के लिए अलविदा हो गई । उच्चवर्ग शिक्षित , आत्मनिर्भर , मेघावी लगभग 38 वर्षीया श्रीमति प्रियवंदा सोनी विवाहिता थी । प्रतिभाशाली प्रियवंदा की कमी घर-परिवार ही नहीं बल्कि स्वर्णकार समाज को जीवन भर खलती रहेगी । उन्होंने बताया कि मासूम बिटियां का यह संदेश लिखते-लिखते उसका सुंदर मुखड़ा सामने आ रहा हैं । एक हफ्ते पहले जब वह आंखें खोली थी तब रामकृष्ण अस्पताल, रायपुर में ही उपस्थित लोगों ने जन्मदिन मनाया था , किन्तु दुःखद समाचार देते हुए मेरी भी आंखों में अश्रुपूर्ण धारा प्रवाहित हो रही हैं । ईश्वर दिवंँगत आत्मा को शांँति प्रदान करें । ॐ शांँति ।। दिवंगत आत्मा का विधि-विधान से अंत्येष्टि संस्कार कार्यक्रम दिनांक 03 फरवरी 2022 को रायपुर में ही किया जायेगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *