छह डिग्री गिरा रात का तापमान, ठंड बढ़ी

दुर्ग। मौसम में आए बदलाव के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं अधिकतम तापमान भी 2.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

तापमान में गिरावट की वजह से रात में ठिठुरन बढ़ गई है वहीं दिनभर ठंडी हवाएं चलने की वजह से दिन में भी ठंडी का अहसास होने लगा है।

मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद जिले में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात बारिश हुई थी। बारिश का असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

दोनों तापमान सामान्य से क्रमशः दो डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इस लिहाज से दुर्ग जिले के अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 2.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिन में ठंडी हवाएं भी चल रही है।

उल्लेखनीय है कि मौमस में आए बदलाव से पहले लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *