नगर पंचायत बाराद्वार क्षेत्र में नवीन तहसील कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे महंत
अंचल के बुजुर्गों को विधानसभा अध्यक्ष महंत समर्पित करेंगे सियान सदन
सक्ती-छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना ममहंत 12 फरवरी को शक्ति शहर सहित अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे
जिसके अंतर्गत क्षेत्र में लोकार्पण भूमि पूजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इसी श्रृंखला में 12 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे से शहर के गायत्री मंदिर रोड में पुराना नगरपालिका कार्यालय भवन में नवनिर्मित स्व. बिसाहू दास महंत सियान सदन का लोकार्पण समारोह होगा, तो वही विधानसभा अध्यक्ष महंत बुजुर्ग जनों को इस सियान सदन को समर्पित करेंगे, तथा इस श्याम सदन में नगर पालिका द्वारा वरिष्ठ जनों के लिए शासन की मंशानुरूप मनोरंजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, वार्ड क्रमांक- 11 में सामुदायिक भवन का भूमि पूजन करेंगे, वार्ड क्रमांक- 18 में नवनिर्मित पौनी पसरा का भी लोकार्पण करेंगे, तथा विधानसभा अध्यक्ष महंत देवांगन समाज की प्रस्तावित धर्मशाला भवन का भूमि पूजन करेंगे तो वही शाम 4:00 बजे से शक्ति नगर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित सामुदायिक भवन में रिपब्लिकएबल मॉडल प्रोजेक्ट राष्ट्रीय कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे
साथ ही विधानसभा अध्यक्ष महंत एवं सांसद ज्योत्सना महंत बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में भी आयोजित भूमि पूजन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे, तो इसके अलावा शक्ति शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाजग निवासी साधेश्वर गबेल के निवास पर भी पहुंचकर विगत दिनों हुए उनके जीजा जी के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, एवं क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से मुलाकात करेंगे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के 12 फरवरी को शक्ति विधानसभा क्षेत्र में प्रवास को लेकर प्रशासन भी सक्रियता के साथ जुटा हुआ है
विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत 12 फरवरी को नगर पंचायत क्षेत्र बाराद्वार के नगर पंचायत कार्यालय के सामने नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे, साथ ही नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित पौनी-पसरा का भी लोकार्पण करेंगे एवं शहर में प्रस्तावित खेल मैदान का भूमि पूजन करेंगे, इसके अलावा बाराद्वार शहर के अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, नगर पंचायत बाराद्वार की अध्यक्ष रेशमा विजय सूर्यवंशी एवं उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने भी समस्त नागरिक बंधुओं को इन कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है