शक्ति जिले की भाजपा से जुड़ी खबरें-स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर बम्हनीनडीह में हुआ यंग इण्डिया रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन, भाजयुमो ने शक्ति जिला कार्यालय में मनाई विवेकानंद जयंती, बाराद्वार नगर पंचायत में भाजपा पार्षद की जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

सक्ति-12 जनवरी विवेकानंद जयंती को हम सब “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाते है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बम्हनीडीह में यंग इण्डिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सक्ति के तत्वाधान में यंग इण्डिया रन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता 4 की. मी. की रखी गई थी जो सुबह 8 बजे पूछेली गाँव से शुरू हुई और बम्हनीडीह में समाप्त हुई। प्रतियोगिता में लड़के और लड़किया दोनों मिलाकर 16 से 35 वर्ष तक के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया । जिसमे प्रथम पुरस्कार 2100 एवं प्रमाण पत्र संजू साहू कनकपुर , द्वितीय पुरस्कार 1100 एवं प्रमाण पत्र गौरीशंकर पटेल धाराशिव और तृतीय पुरस्कार 700 एवं प्रमाण पत्र लकेश्वर पटेल सोंठी ने अपने नाम किया। बालिका वर्ग में प्रथम प्रमिला पटेल, द्वितीय स्वाति केवट एवं तृतीय पूजा पटेल रही , इन्हे भी प्रमाण पत्र एवं राशि प्रदान किया गया। 12 सबसे अच्छी दौड़ने वाली शीर्ष लड़कियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया,प्रतिभागियों के सामने में डीजे में प्रेरणादायी और देशभक्ति गीत बजाया जा रहा था एवं दौड़ने में कोई परेशानी अथवा दुर्घटना न हो इसलिए मुख्य सड़क पर 1 घंटा पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी गाड़ियों के लिए यातायात बाधित किया गया था। मैराथन प्रतियोगिता पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास विवेकानंद जी के जीवन और उनके आदर्श पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, गगन जयपुरिया, टिकेश्वर गबेल , सुरेश साहू , सोनू जायसवाल , राज कमल राठौर , भुवन भास्कर यादव , विक्रम प्रताप सिंह , विष्णु साहू ,लोकेश साहू , घन्नू डड़सेना मंचस्थ थे,प्रतिभागियों को पुरस्कार कृष्णकांत चंद्रा एवं अन्य अतिथियों के हाथो से प्रदान किया गया। आयोजन में युवा मोर्चा के अतिरिक्त जिला पंचायत सभापति एवं जिला महामंत्री सक्ति गगन जयपुरिया की प्रमुख भूमिका रही। उन्होने कहा की उक्त मैराथन युवाओं के अंदर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करेगा । समूचा विश्व स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने हेतु प्रेरित है। भारत का सर स्वाभिमान से ऊंचा उठाने वाले युग पुरुष के सम्मान में आयोजित प्रतियोगिता अपने आप में विशेष स्थान रखती है। इस अवसर पर शिव जायसवाल, पवन केशरवानी , आशीष तिवारी , अनुराग सोनी ,विशाल सराफ ,आलेख दुबे , विश्वास सराफ , हेमलाल साहू , घनश्याम निषाद तुलसी जायसवाल ओम प्रकाश जायसवाल आदि भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहें। गगन जयपुरिया ने व्यवस्था मे सहयोग प्रदान करने हेतू थाना बम्हनीडीह और हॉस्पिटल के अधिकारियोँ – कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया

नगर पंचायत बाराद्वार के पार्षद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ने करी जीत दर्ज, कार्यकर्ताओं में हर्ष

सक्ति – नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड क्रमांक-07 में संपन्न उप चुनाव में भाजपा के पंकज सांवड़िया ने कांग्रेस के दीपक अग्रवाल बुट्टी को अड़तालिस वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर विजय श्री प्राप्त की है,नगर पंचायत बाराद्वार का उप चुनाव शुरुआत से ही काफी सुर्खियों में था, जहां चुनाव में वार्ड नं सात में निवासरत 82 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटकर अन्य वार्डों के बहत्तर लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया गया था जिसका भाजपा के पदाधिकारी पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ खिलावन साहू के नेतृत्व में कलेक्टर सहित चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई लेकिन शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर भाजपा के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, चुनाव प्रभारी गगन जयपुरिया,सह प्रभारी हरदयाल सिंह पटेल के अगुवाई में चुनाव को बेहद गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से लगातार जनसंपर्क करते हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व संपन्न होने जा रहे वार्ड उप चुनाव में विजय प्राप्त की है,चुनाव में भाजपा की ओर से पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, चुनाव प्रभारी गगन जयपुरिया सभापति जिला पंचायत, सह प्रभारी हरदयाल पटेल, जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया, मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष दीपक ठाकुर, अंजनी जिंदल, मोहन तोदी सहित नगर के भाजपा पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता जोर शोर से चुनाव अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई। लेकिन परिणाम भाजपा के पक्ष में आया। जिससे भाजपा में गजब का उत्साह देखने को मिला,उप चुनाव के परिणाम घोषित होते ही पंकज सांवड़िया को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित जनों ने पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।इस अवसर पर प्रकाश साहू,गिरवर अग्रवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल, महावीर राठौर, विजय चंद्रा, अमित कलानोरिया, गोपाल जोशी, जयप्रकाश साहू, चंद्रशेखर शर्मा, गोविंदा साहू,शंकर महंत,मेंगनू भैना,निशिथ तिवारी, ओमप्रकाश कुर्रे ,अरूण शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

शक्ति के जिला भाजपा कार्यालय में 12 जनवरी को भाजयुमों सक्ति ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती

सक्ति- भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ति नगर मंडल के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय अखराभाटा में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर जन्म जयंती मनाई इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप अग्रवाल ने कहा की विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे यदि युवा उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चले तो कुछ भी कार्य असंभव नहीं है वही भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और वे बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति थे तो वही भाजयुमों अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा की आज के इस दिन को युवा मोर्चा युवा दिवस के रूप में मानता है और उनकी बाते जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी ये बाते हमारे काम करने के हौसले को और बढ़ाती है हमे संघर्षशील बनाती है वही भाजयुमों के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा के युवाओं के आदर्श थे स्वामी जी और उन्होंने कहा था की उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’’ युवा मोर्चा इनके बताये हुए मार्गों पर ही चलता है वही भाजपा के अभिषेक बंसल ने भी कहा की युवाओं के लिए जो स्वामी विवेकानंद का मंत्र है वह सदाबहार है- जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक खुदा या भगवान पर भरोसा नहीं कर सकते। वही भाजपा के गोविंद देवाँगन ने कहा की कलकत्ता के एक बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे। वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं; इसलिए मानव जाति अथेअथ जो मनुष्य दूसरे जरूरतमन्दो की मदद करता है या सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है वही कार्यक्रम में भाजपा के दीपक गुप्ता युवा मोर्चा के मंत्री गोविन्दा निराला चिराग़ अग्रवाल वेदप्रकाश देवाँगन राजीव अग्रवाल सहित और भी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे एवम् कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन चिराग़ अग्रवाल ने अपने शब्दों में कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *