गायत्री प्रज्ञा मंडल बिल्हा का हुआ नवीन गठन, समाजसेवी सुरेश मंगल बनाए गए अध्यक्ष, संरक्षक होंगे गुरु वचन सवन्नी एवं ओमप्रकाश अग्रवाल

सकती- बिलासपुर जिले के बिल्हा शहर में गायत्री शक्तिपीठ गायत्री परिवार की नई समिति गायत्री प्रज्ञा मंडल का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में गुरुवचन सवन्नी एवं ओमप्रकाश अग्रवाल को बनाया गया है,तो वही अध्यक्ष सुरेश मंगल होंगे

तथा गायत्री प्रज्ञा मंडल बिल्हा की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल अभय रेडीमेड,कैलाश गोयल गोयल मिल, सचिव बी पी श्रीवास, संह सचिव परमेश्वर कौशिक, कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल सीताराम, संगठन सचिव सत्यनारायण गोयल, कार्यकारिणी सदस्य- दीनानाथ कौशिक, महेश मखीजा, राजेश यादव, केवल राजपाल, करुणा प्रसाद जांगड़े एवं धीरेंद्र शर्मा होंगे

गायत्री प्रज्ञा मंडल बिल्हा की नवीन कार्यकारिणी गठन पर शहर वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है साथ ही अध्यक्ष सुरेश मंगल ने कहा है कि गायत्री परिवार के सानिध्य में गायत्री प्रज्ञा मंडल के कार्यों को गति दी जाएगी तथा अखिल विश्व गायत्री परिवार के दिशा- निर्देशन में तथा पंडित श्रीराम शर्मा जी आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा जी की प्रेरणा से इस समिति के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *