राष्ट्रीय संगठन मंत्री वी सतीश एवं केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश भी हुए शामिल

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की बैठक रांची में संपन्न-

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री व्ही सतीश एवं केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश जी तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले की उपस्थिति में संपन्न हुई इस दौरान झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं विधायक अमर बावरी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यगण मौजूद रहे बैठक के दौरान आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तो वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश में किए जा रहे कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रकाश डाला, तथाभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश की प्रभारी श्रीमती कमला देवी पाटले ने भी कहा कि आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जो कार्यक्रम दिए गए हैं उसका हम सभी को प्रत्येक बूथों तक क्रियान्वन करना है एवं झारखंड प्रदेश में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो इस दिशा में सभी मिलजुल कर काम करें इस दौरान काफी संख्या में झारखंड प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *