दंतेवाड़ा में 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, 1.16 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा

दंतेवाड़ा । जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन आगामी 10 अगस्त को किया जाएगा। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं निजी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा (एल्बेंडाजोल) नि:शुल्क खिलाई जाएगी। जिले में कुल 1 लाख 16 हजार बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड स्तर पर एल्बेंडाजोल की गोलियां उपलब्ध करा दी गई हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला नोडल अधिकारी कृमि मुक्ति कार्यक्रम डॉ. एस. मंडल ने बताया कि 10 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा दी जाएगी। यदि किसी कारणवश कोई बच्चा दवा लेने से वंचित रह जाता है तो उसके लिए 17 अगस्त को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी पालकों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवस पर अपने बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा अवश्य खिलाएं, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाया जा सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *