कामधेनु स्व सहायता समूह की महिलाओं को नगरपालिका अध्यक्ष ने दान की दुधारू गाय

किरन्दुल- छत्तीसगढ शासन के योजना अंतर्गत काम धेनु स्व सहायता समूह के दीदियों को किरन्दुल नगरपालिका गौठान में बुधवार को पालिका अध्यक्ष मृणाल राय द्वारा दो दुधारू गाय दान किया गया।पालिका अध्यक्ष ने कहा की दुधारू गाय से जो भी आय मिलेगा उससे गौ माता का आहार लिया जाएगा साथ ही काम धेनु स्व सहायता समूह के दीदियों की आमदनी भी बढ़ेंगी।साथ ही गाय बीमार होने पर उसकी ईलाज की सम्पूर्ण खर्च नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा वहन किया जायेगा। इस अवसर पर गोठान में पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण,सभी अधिकारी एवम् कर्मचारियों ने मिलकर गौमाता का नामकरण भी किया गया जिनका नाम गौरी एवम् संतोषी रखा गया।इस कार्यक्रम में नपा सीएमओ सुनील कुमार जैन,नगर पालिका सभापति राजेंद्र मृणाल राय,राजू कुंजाम,डीएस साहू,विनीत साव एवम् नगर पालिका अधिकारी एवम् कर्मचारी उपस्थित थे|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *