गिरफ्तार हो सकते हैं मुनव्वर राणा, राखी सावंत भी इसी जुर्म में गई थी जेल

लखनऊ: विवादित शायर मुनव्वर राना ने भगवान वाल्मीकि पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके चलते उनकी गिरफ़्तारी भी हो सकती है। बता दें कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी कभी इसी किस्म की टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था। अप्रैल 2017 में पंजाब पुलिस ने मुंबई जाकर राखी सावंत को अरेस्ट किया था। उन्होंने ‘रामायण’ के रचनाकार पर टिप्पणी कर वाल्मीकि समाज की भावनाओं को आहत किया था। शिकायत में कहा गया था कि इससे बड़ी तादाद में लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं। दरअसल, राखी सावंत ने महर्षि वाल्मीकि को ‘हत्यारा’ बताते हुए कहा था कि इसके बाद भी उन्होंने रामायण लिखी।

राखी उस वक़्त उदाहरण दे रही थीं कि कैसे लोगों का व्यवहार और परिस्थितियाँ बदल जाती हैं। 2014 में एक जन्मदिन की पार्टी में सिंगर मीका सिंह ने राखी सावंत को जबरन किस किया था। इसके बाद उन्होंने मीका सिंह की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर दी थी। उन्होंने दावा किया था कि महर्षि वाल्मीकि की तरह मीका भी बदल गए हैं और बेकसूर हो गए हैं। हालांकि, राखी सावंत ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने बचपन से ये कहानी पढ़ी है कि कैसे वाल्मीकि डाकू से संत बन गए। बाद में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकि समुदाय के सम्मान की बात कही थी। लुधियाना की एक अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमे राखी ने कहा था कि उन्हें क्यों निशाना बनाया जा रहा, ये उन्हें नहीं पता। हालाँकि, तब पंजाब पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ़्तारी की बात से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने खुद ही सरेंडर किया है।

वहीं, अब शायर मुनव्वर राना ने भी कुछ इसी प्रकार का बयान दिया है, जिससे उनकी गिरफ़्तारी हो सकती है। मुनव्वर राना ने ऑन TV कहा कि, ‘वाल्मीकि रामायण लिख देता है तो वो देवता हो जाता है, उससे पहले वो डाकू होता है।’ मुनव्वर ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करते हुए कहा कि, ‘इंसान का चरित्र बदलता रहता है। वाल्मीकि का जो इतिहास था, उसे तो हमें निकालना पड़ेगा न। हमें तो अफगानी अच्छे लगते हैं। वाल्मीकि को आप भगवान बोलते हैं, किन्तु आपके मजहब में तो किसी को भी भगवान कह दिया जाता है। वो लेखक थे। उनका काम था रामायण निकला, जो उन्होंने किया।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *