बोड़ला गांव में मातम: 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना गातापार थाना क्षेत्र के बोड़ला गांव की है। मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर खाना खाने के बाद घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अगले दिन 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गातापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से गोवर्धन गोंड़ की तबीयत खराब चल रही थी और वे मानसिक तनाव में भी थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *