घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, सक्ती में बेटे पर मां की हत्या का आरोप

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला डभरा थाना क्षेत्र के भेड़िकोना गांव का है। मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात के समय मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी मां की जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची डभरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *