निडरता पुर्वक समाचार प्रकाशित करे पहली प्राथमिकता जनहित मुद्दों पर दे ध्यान
तिल्दा नेवरा, छत्तीसगढ़ मिडिया एशोसियेशन रायपुर जिला के तिल्दा ब्लाँक का समीक्षा बैठक बिते राविवार को 20 / जुलाई 2025 / को विश्राम गृह सासाहोली तिल्दा-नेवरा में मिडिया एसोशिएसन की बैठक दोपहर दो बजे आहुत की गई थी जिसमें प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व जिला अध्यक्ष शैलेस सिंह राजपुत एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आहुत की गई थी। उक्त बैठक में विभिन्न निर्णय लिये गये। बैठक में अनुशासन व जनहीत मुद्दो एवंम निष्पक्ष व निडरता पुर्वक पत्रकारिकता करने की बात कही गई व विस्तार रूप से चर्चा की गई। जनहीत के खबरो पर विशेष कर ध्यान देते हुए समाचार प्रकाशित करे जिन्हे सर्वपरि बताते हुए कहा गया की छत्तीसगढ़ मिडिया एसोशिएशन का उद्देश्य पत्रकार हितों के अलावा समाज हित से भी जुड़ा हुआ है। हमें समाज हित को लेकर लेखन पर गंभीरता बरतनी होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ मिडिया एसोशिएसन के बैनर तले कुछ हटके कार्य करे ताकि एसोशिएसन की छाप लोगों तक बनी रही। और अपनी अलग ही पहचान बने, रायपुर जिला उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता बैठक में अपनी उपस्थिती दी थी। और उन्होंने पत्रकारो को संबोधित करते हुए पत्रकार के हित में चर्चा के साथ ही संगठन को और भी मजबुती से ऊची शिखर तक पहुंचाने के लिए। संगठन के सभी पत्रकारो को एकजुटता होकर एसोसिएशन के प्रति कार्य करनी की बात कही तकि एसोसिएशन का नाम आगे चलता रहे । उसके उपरांत जिला मिडिया प्रभारी अजय नेताम ने बैठक में उपस्थित सभी पत्रकार साथीयों को बैठक में अनुशासन के साथ पदधिकारियों की बातो को गंभीरता पुर्वक सुने , समझे अनुशासन का पालन करे। जो भी समस्या होने वाला है। उसके बारे में पहले से अवगत कराये। एवं जनहीत मुद्दो के संबंध में खबरे प्रकाशित करे यदि कही पे कुछ भी समस्या आ रहा है। तो संगठन आप सभी के हितो के लिए निरंतर हमेशा साथ में खड़ा रहेगा। उक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेंस सिंह राजपुत , जिला उपाध्यक्ष रविशंकर गुप्ता , जिला मिडिया प्रभारी अजय नेताम , विधानसभा कोषाध्यक्ष प्रेम कोशले , ब्लाँक अध्यक्ष हरि मारखण्डेय , सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष थानेश्वर साहु , सचिव ओमंकार साहू , उपाध्यक्ष लुकेश पटेल , सचिव मनीषा टड़ना , सदस्य शिवानंद निर्मलकर , अमजदत खॉन , आसु वर्मा , आरू वर्मा , पायल वर्मा , प्रियंका भारती एवं अन्य पत्रकारो की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ.
