ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर 

तिल्दा नेवरा, महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दर्पण वेलफेयर फाउंडेशन हिरमी द्वारा ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा स्वरोजगार का अवसर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेक महिलाएं एवं युवतियां उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटिशियन एक्सपर्ट प्रशिक्षिका अंजली राजपूत द्वारा सौंदर्य देखभाल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, फेशियल, थ्रेडिंग, और कटिंग , मसाज आदि की विस्तृत जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
संस्था द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं युवतियों  ने बताया, “इस तरह का प्रशिक्षण हमारे  ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इससे हम स्वयं का छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।” संस्था के संचालक तनमय सिंह राजपूत ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह पहल महिलाओं के आत्मबल और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *