पैसा, पावर और धोखा: ‘मटका किंग 2’ में विजय वर्मा का खूंखार अवतार ओटीटी पर मची धमाल

इंदौर |ओटी पर क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है। बहुचर्चित वेब सीरीज  ‘मटका किंग 2’ में अभिनेता विजय वर्मा एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस बार वे ‘बृज भाटी’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक आम कपास व्यापारी से अंडरवर्ल्ड का किंग बनने तक का सफर तय करता है।सीरीज की कहानी 1970-80 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसकी मुख्य बातें:

शुरुआत: बृज भाटी एक छोटा-मोटा कपास व्यापारी है, लेकिन पैसे और ताकत की भूख उसे गैरकानूनी ‘मटका’ जुए के धंधे में खींच लाती है।
उभार: छोटा कारोबार धीरे-धीरे पूरे शहर में फैल जाता है। बृज भाटी चालाकी और बेरहमी से अपने रास्ते के हर कांटे को हटाता चलता है।
साम्राज्य: कुछ ही सालों में वह जुए की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन जाता है और अपना खुद का अंडरवर्ल्ड साम्राज्य खड़ा कर लेता है।

विजय वर्मा की एक्टिंग को मिल रहा प्यार :

विजय वर्मा ने बृज भाटी के किरदार में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। एक साधारण व्यापारी से लेकर खूंखार डॉन बनने तक के हर शेड को उन्होंने बखूबी निभाया है। दर्शकों को खासतौर पर उनका डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग बृज भाटी को इस साल का सबसे ‘ग्रे किरदार’ बता रहे हैं।

सीरीज में पैसे, पावर और धोखे की दुनिया को काफी रियल तरीके से दिखाया गया है। मटका का खेल कैसे आम लोगों की जिंदगी बर्बाद करता है और कैसे एक आदमी की महत्वाकांक्षा उसे अपराध की दलदल में धकेल देती है, यह सब ‘मटका किंग 2’ में देखने को मिलेगा।

फिलहाल सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है और पहले हफ्ते में ही टॉप ट्रेंडिंग में शामिल हो गई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *