INSTRAGRAM NEWS UPDATE | मेटा ने मई 2026 में इंस्टाग्राम पर बड़ा “बॉट पर्ज” ऑपरेशन चलाया है. इसमें लाखों फेक, इनएक्टिव और स्पैम अकाउंट्स को प्लेटफॉर्म से हटाया गया. इस सफाई के बाद आम यूजर्स से लेकर दुनिया के सबसे बड़े सेलेब्स तक के फॉलोअर काउंट एक रात में धड़ाम हो गए.
किस-किस को लगा झटका
- Kylie Jenner | ~1.5 करोड़ |
Cristiano Ronaldo | 80 लाख से 1.8 करोड़ तक |
Ariana Grande | 50-70 लाख |
Taylor Swift | 50 लाख | - BTS | 70 लाख |
Selena Gomez | 60 लाख |
Beyoncé | 44 लाख |
यह गिरावट सिर्फ 6 घंटे की विंडो में हुई. छोटे-मिड लेवल क्रिएटर्स के 2-5% फॉलोअर्स भी कम हुए हैं.
बॉट फॉलोअर्स होते क्या हैं?
बॉट फॉलोअर्स फर्जी अकाउंट होते हैं जिन्हें सॉफ्टवेयर से ऑपरेट किया जाता है. इनका रियल लाइफ में कोई अस्तित्व नहीं होता. सेलेब्स, इन्फ्लुएंसर और PR एजेंसियां प्रोफाइल का “रौला” बनाने, ब्रांड डील्स और फेक इंगेजमेंट के लिए इन्हें खरीदती हैं. कई एजेंसियां पैसे लेकर बॉट फॉलोअर्स सप्लाई करने का धंधा करती हैं.
मेटा ने ऐसा क्यों किया?
मेटा ने इसे “रोजमर्रा का काम” बताया है – प्लेटफॉर्म की ऑथेंटिसिटी बनाए रखने के लिए इनएक्टिव, फेक और ऑटोमेटेड अकाउंट्स को हटाना. कंपनी नए AI मॉडरेशन टूल्स का इस्तेमाल कर रही है जो रीपोस्ट-हेवी अकाउंट्स को भी पेनलाइज करते हैं. इसे “Great Purge of 2026” भी कहा जा रहा है.
असर क्या होगा?
1. ब्रांड वैल्यू : फॉलोअर्स इंस्टा प्रोफाइल के ऑनलाइन इंपैक्ट का बड़ा मापदंड हैं. अचानक गिरावट से स्पॉन्सरशिप डील, ब्रांड की छवि और एंगेजमेंट रेट पर असर पड़ सकता है.
2. इन्फ्लुएंसर इकोनॉमी पर सवाल : इस पर्ज ने फिर बहस छेड़ दी है कि कितने फॉलोअर्स “असली इंसान” हैं और कितने “भूतिया” अकाउंट.
3. कानूनी पचड़े : याद दिला दें, फेक इंगेजमेंट के लिए रैपर बादशाह को मुंबई पुलिस समन भेज चुकी है. उन पर म्यूजिक वीडियो *Pagal Hai* के लिए फेक व्यू और फॉलोअर्स खरीदने के आरोप थे.
यूजर्स का रिएक्शन
– कई यूजर्स को अपने 20-300 फॉलोअर्स कम होने पर झटका लगा: “साला मैं सोच रही थी 31 से 19 कैसे हुआ”.
– कुछ ने मजे लिए: “Damn all Trump Bots gone?”.
– कईयों ने इसे पॉजिटिव बताया: “I needed them bots GONE!!”.
अभी क्या करें?
अगर आपके अकाउंट में भी बॉट फॉलोअर्स हैं तो सेटिंग्स > Followers > Flagged for review में जाकर खुद साफ कर सकते हैं. मेटा का सुझाव है:
1. Account Status चेक करें
2. थर्ड-पार्टी ट्रैकर ऐप्स डिस्कनेक्ट करें
3. सिर्फ ओरिजिनल कंटेंट पोस्ट करें
सेलेब्स की चुप्पी
अभी तक इस मुद्दे पर किसी बड़े सेलेब का ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है. कहना मुश्किल है कि बॉट फॉलोअर्स सेलेब ने खुद खरीदे या PR एजेंसी ने प्रमोशन के लिए.
इंस्टाग्राम ने “झाड़ू चला दी” है. अब देखना ये है कि इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग का गेम इससे कितना बदलता है.