भाजपा जिला कार्यालय जांजगीर चांपा में भी मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

जयंती पर्व पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ ही वृक्षारोपण के भी कार्यक्रम हुए संपन्न,पूर्व मंत्री ने पत्रकार वार्ता को भी किया संबोधित-

शक्ति– भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगल्ले, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा प्रमुख उपस्थित थे। स्वागत के पश्चात वृक्षारोपण कार्य किया गया, कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा भारत में अनेक पार्टियां है जिनका अस्तित्व खत्म होते जा रहा है,भाजपा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के किए गए चिंतन विचार से चल रही है और इसी कारण आज भाजपा पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं, सांसद गुहाराम आजगल्ले ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन को समझने के लिए 2 से 4 घंटे की संगोष्ठी भी बहुत कम पड़ेगी, सांसद ने उपाध्याय जी के जीवन से जुड़े अनछूए पहलू को सबके समक्ष विस्तार पूर्वक बताया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन,राजनैतिक विचार, दार्शनिक विचार एवं उनके जीवन से जुड़ी प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया। की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी संगठन शिल्पी, कुशल वक्ता, चिंतक, विचारक, लेखक और पत्रकार थे,वे न केवल जनसंघ भाजपा के निति निर्धारक, प्रणेता और मार्ग मार्गदर्शकी थे, वे भारतीय राजनीति को श्रेष्ठ बनाने में, मूल्य आधारित राजनीति को स्थापित करने में उनका विशिष्ट योगदान रहा है। दीनदयाल जी के सपनों को पूरा करने का काम मोदी जी के नेतृत्तव में भाजपा सरकार कर रही है। उपाध्याय जी का स्पष्ट मत था कि सत्ता उनके हाथों में जाना चाहिये जो राजनीति का उपयोग राष्ट्रनीति के लिये करें, राष्ट्र के पुर्ननिर्माण के लिये करें। उनका स्पष्ट मनना था कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में सामने आये तभी विश्व का कल्याण हो सकता है, विश्व का इसी में हित है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल एवं श्रीफल भेट कर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। आज के इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, भाजयुमो, महिला मोर्चा, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कार्यक्रम के पश्चात पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में बताया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *