फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में मोनालिसा ने ढाया ने कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए कायल

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा एक ऐसी अदाकारा है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी तक, मोनालिसा ने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर एक विशेष मुकाम हासिल किया है. अभिनय के साथ-साथ मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहने लगी हैं. नये जमाने के साथ मोनालिसा ने लोगों के दिलों को घायल करना सीख लिया है. इसलिये वो रोजाना नई तस्वीरें एवं वीडियो साझा किया करती हैं.

वही तस्वीरें तो ठीक हैं, मगर बीते कुछ दिनों से मोनालिसा नो-मेकअप लुक में फोटोज साझा कर रही हैं. ऐसा करने का कारण क्या है. वो पता नहीं, मगर हां जो भी है मोनालिसा बिना मेकअप भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. नवीनतम तस्वीरों में मोनालिसा ऑरेंज कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. खूबसूरत सी ड्रेस के साथ मोनालिसा ने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं किया हुआ है. मोनालिसा ने ओपन हेयर में बस एक क्यूट हेयरबैंड लगाया है.

वही ठंड के सीजन में धूप का मजा लेती हुई मोनालिसा तस्वीरों में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं. किसी फोटो में वो ग्लैमरस पोज दे रही हैं. वहीं किसी फोटो में उनका नटखट रूप देखने को मिला. मोनालिसा के फेस पर नजर आ रही हंसी दिल को ठंडक देने वाली है. खूबसूरत सी तस्वीरें साझा करते हुए वो कैप्शन में लिखती हैं ‘मूड’. कैप्शन देख कर पता चल रहा है कि मोनालिसा आज कल मेकअप के मूड में नहीं हैं. वही मोनालिसा की इन तस्वीरों को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *