आज नागपुर पुलिस के सामने पेश होंगे हनी सिंह

हनी सिंह एक बेहतरीन रैपर है और उन्होंने अपनी आवाज से सभी का दिल जीता है। हालाँकि बीते दिनों उन पर अश्लील गाने बनाने का आरोप, व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बाल ने दर्ज कराया था। जी दरअसल साल 2014 में हनी सिंह और एक अन्य गायक के खिलाफ शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की गई थी। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच के तहत हनी सिंह का वाइस सैंपल रिकार्ड करेगी। आज यानी शनिवार को सिंगर को नागपुर के पांचपावली पुलिस थाने में हाजिरी लगानी ही होगी। आप सभी को बता दें कि पुलिस हनी सिंह का वाइस सैंपल रिकार्ड करेगी।

बीते शुक्रवार को नागपुर सत्र न्यायालय ने हनी सिंह की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें सिंह ने पुलिस थाने में हाजिरी से राहत मांगी थी। आप सभी को बता दें कि सरकार की तरफ से सरकारी वकील अर्चना नायर ने सिंह की अर्जी का विरोध किया। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए।सी।राऊत ने सिंह की अर्जी खारिज करके शनिवार को पुलिस थाने में हाजिर होने के आदेश दिए है। आप सभी को बता दें कि यह पूरा मामला व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बाल और उनके अधिवक्ता रसपाल सिंह रेणु से जुड़ा है। इन दोनों ने वर्ष 2014 में हनी सिंह और एक अन्य गायक के खिलाफ शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की थी।

इस मामले में यह आरोप लगाया गया कि दोनों गायक अश्लील गाने गाते हैं। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने हनी सिंह के खिलाफ आईटी अधिनियम धारा 67 और 67-अ के तहत एफआईआर दर्ज की है। जी दरअसल हनी सिंह इस मामले में सशर्त अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। हालाँकि कोर्ट का आदेश है कि हनी सिंह जब भी विदेश जाएं अदालत की अनुमति से ही जाएं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *